फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 20 प्रतिशत अनुपस्थित छात्र वाले विद्यालय नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

Sat, 19 Oct 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- यूपी बोर्ड की परीक्षा केंद्र बनाने की चल रही तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विवरण मांगना शुरू कर दिया है। नए नियम के मुताबिक अगर वित्त विहीन विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों की संख्या के सापेक्ष 20 प्रतिशत भी अनुपस्थित रहे तो ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। साथ ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में विद्यार्थियों की संख्या 80 से कम है तो ऐसे विद्यालय भी परीक्षा केंद्र नहीं बनेंगे।
विज्ञापन

विद्यालयों में संसाधनों के अलावा छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की स्थिति, उपस्थिति आदि का विवरण मांगा जा रहा है। इसके अलावा हाईटेंशन लाइन विद्यालय के ऊपर से तो नहीं गुजर रही है। कमरों की संख्या के अलावा स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर आदि के बारे में जानकारियां मांगी गई हैं। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि उच्चाधिकारियेां के जो निर्देश हैं, उसी के अनुसार विद्यालयों का विवरण भेजा जा रहा है। केंद्र परिषद की तरफ से ही बनाए जाते हैं। ऑनलाइन जानकारी विद्यालयों से मांगी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें