फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 25 से खुलेंगे विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालय 25 जून से खुलेंगे। इससे पहले शिक्षक, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को 22 से 24 जून तक स्कूल खोलकर बच्चों के स्वागत की आवश्यक तैयारियां पूरी करनी रहेगी।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि शासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि 25 जून को पठन-पाठन शुरू होने से पहले विद्यालयों में आवश्यक तैयारियां और प्रबंधन सुनिश्चित कर लिया जाए।
विज्ञापन

इसमें गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए पाठ योजना बनाना, मिड डे- मील की तैयारी में भोजन सामग्री, खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करना, पाठ्य-पुस्तकों की व्यवस्था व विद्यालय शिक्षा समिति की बैठकों के माध्यम से जन समुदाय का सहयोग प्राप्त करना शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यालयों में बाल-वाटिका की तैयारी, परिसर, रसोई और शौचालयों की साफ-सफाई, खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
यदि विद्यालय में स्मार्ट क्लास या आईसीटी लैब हैं, तो उन्हें क्रियाशील रखा जाए। बिजली कनेक्शन के साथ ही पेयजल और शौचालयों में पानी की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें