फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर नहीं खड़े होने पाएंगे स्कूल वाहन

Sat, 07 Feb 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में स्कूली वाहनों को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। अब स्कूलों के बाहर सड़कों पर वाहनों को नहीं खड़ा होने दिया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को अपने पार्किंग की व्यवस्था बनाकर ही गाड़ी खड़ी करनी होगी। यातायात पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग इसकी जांच करेगा। जांच के दौरान जो भी स्कूल वाहन सड़क पर खड़ा मिलेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में काफी स्कूल संचालक अपना वाहन छात्रों को स्कूल लाने और फिर घर ले जाने के लिए प्रयोग करते हैं। स्कूल में छात्रों को छोड़ने के बाद वाहन चालक सड़क के किनारे वाहनों को लगा देते हैं। वापस फिर स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रों को लेकर उन्हें घर छोड़ने जाते हैं। ऐसे में सड़क के किनारे वाहन खड़ा होने के वजह से काफी स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होता है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने अब सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। डीएम ने यातायात पुलिस व एआरटीओ को जांचकर कार्रवाई करने का भी आदेश सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिया है। साथ ही उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को अपने वाहन को खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए कहा। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि सभी स्कूल संचालकों को अपना वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था बनाने के लिए बताया जा रहा है। सड़क पर कोई भी स्कूल वाहन खड़ा नहीं किया जाएगा। जांच के दौरान जो भी स्कूल वाहन सड़क पर खड़ा मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें