फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंद्रह साल पुराने स्कूल वाहन नहीं होंगे संचालित

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में संचालित हो रहे 15 साल पूरा कर चुके स्कूल वाहनों के संचालन पर रोक लगेगी। परिवहन विभाग इसके लिए सख्त हो गया है। नया स्कूल सत्र शुरू होने से पहले ही इसकी जांच तेज की जाएगी। जो वाहन पकड़ में आएंगे, उन्हें स्कूल के बेड़े से हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन कार्यालय में स्कूल वाहनों का पंजीकरण लगभग 900 के आसपास पहुंच गया है। इनमें 100 स्कूल वाहन ऐसे हैं, जो अपनी निर्धारित 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। इसके बाद भी प्रबंधतंत्र ने इन स्कूल वाहनों का नंबर अभी तक सरेंडर नहीं किया है, और इनका संचालन अभी भी हो रहा है। नौनिहाल अपने जीवन को दांव पर लगाकर इन वाहनों से स्कूल आ जा रहे हैं।
प्रबंधतंत्र भी निर्धारित आयु पूरी कर चुके वाहनों को अपने स्कूल वाहन के बेड़े से नहीं हटा रहा है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने छात्रों के जीवन की सुरक्षा को देखते हुए कड़ा रुख अख्तियार करने का निर्णय लिया है। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि स्कूलों में छात्रों के जीवन भय की सुरक्षा को लेकर पुराने स्कूल वाहनों के प्रचलन पर रोक लगाया जाएगा। इसके लिए प्रबंध तंत्र से भी आवश्यकता पड़ने पर संपर्क किया जाएगा। साथ ही सड़क पर निकलकर वाहनों की सघन जांच की जाएगी। निर्धारित 15 वर्ष की आयु पूरा कर चुके जो भी स्कूल वाहन जांच के दौरान संचालित होते हुए मिलेंगे। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें