फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों को छोड़कर आ रही स्कूल वैन नहर में पलटी, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गांव फेरूसा स्थित एक स्कूल की इको वैन सोमवार को स्कूल से बच्चों को छोड़कर वापस आते समय भरपुरवा गांव के किनारे नहर में पलट गई। इस हादसे में वैन चालक घायल हो गया, वैन में और कोई सवार नहीं था।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंचे विद्यालय की व्यवस्था देख रहे बदरीनाथ उपाध्याय ने ट्रैक्टर की मदद से नहर से वैन को बाहर निकलवाकर चालक को इलाज के लिए खलीलाबाद स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम फेरूसा में एक निजी स्कूल संचालित है, जिसमें वैन से स्कूल प्रबंधन गांवों-गांवों से बच्चों को स्कूल लाते हैं और फिर उसी से वापस छोड़ आते हैं। मंगलवार को इसी स्कूल की वैन को चालक ग्राम कोड़री निवासी अली रजा बच्चों को छुट्टी होने के बाद छोड़ने ग्राम भरपुरवा गया था। जहां वह बच्चों को उनके गंतव्य स्थान पर छोड़कर वापस आ रहा था। गांव भरपुरवा के पास चालक का वैन से संतुलन बिगड़ गया और वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नहर में पलट गई। नहर में पानी नहीं था और गाड़ी में बच्चे भी नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो जाता। हादसे में चालक अली रजा की कमर में चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें