फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में बंद मिला प्राथमिक विद्यालय बभनी

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बभनी का निरीक्षण करते बीएसए। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बीएसए के निरीक्षण में बंद मिला प्राथमिक विद्यालय बभनी
विज्ञापन

- प्रधानाध्यापक समेत समस्त स्टाप का रोका वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को बेलहर और सेमरियावां क्षेत्र के कई विद्यालयों का बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय बभनी एक बजकर 30 मिनट पर बंद मिला। हेडमास्टर का मोबाइल फोन भी बंद मिला। जिस पर बीएसए ने हेडमास्टर समेत समस्त स्टाप का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दिन में एक बजकर 30 मिनट पर बेलहर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बभनी पर पहुंचे तो विद्यालय बंद मिला। विद्यालय में रंगाई-पुताई और साफ-सफाई नहीं थी। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि विद्यालय समय से नहीं खुलता है और शिक्षक आते भी हैं तो समय से पहले बंद कर चले जाते हैं। वर्तमान में नौ बजे से तीन बजे तक विद्यालय संचालित होना चाहिए। एक बजकर 30 मिनट पर विद्यालय बंद होना लापरवाही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुसुमलता, सहायक अध्यापक सुरेंद्र कुमार, शिक्षा मित्र रंजू राय का वेतन बाधित कर दिया गया है और एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलहर कला, प्राथमिक विद्यालय बेलहर, कंपोजिट विद्यालय कुशहरा, प्राथमिक विद्यालय दासडीह, प्राथमिक विद्यालय मुंडेरी, सेमरियावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अब्बासगंज, प्राथमिक विद्यालय दिघवा, कंपोजिट विद्यालय दिघवा का भी निरीक्षण किया गया और परिसर की सफाई कराने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीसी एमडीएम डीपी चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें