रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक के पीएम श्री विद्यालय चकिया में स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समस्त बच्चों और अभिभावकों को नुक्कड़ नाटक दिखाकर जागरूक किया गया। प्रवेशोत्सव के अवसर पर कुल 95 बच्चों का नवीन प्रवेश किया गया। इसके साथ ही स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। इस बार शासन की तरफ से बच्चों को सत्र के आरंभ में ही पुस्तकें प्रदान की गई हैं। पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रधानाध्यापक बलबीर यादव ने बताया कि इस बार अभिभावकों में नामांकन को लेकर जागरूकता दिखाई पड़ रही है। संवाद