फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यालय भवन जर्जर, बच्चों को भेजने से कतरा रहे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौरा में विद्यालय तक जाने के लिए रास्ता नहीं हैं, झाड़ियों से होकर आते-जाते हैं विद्यार्थी
विज्ञापन

कही हैंडपंप से दूषित पानी तो कहीं टपकती है छत

संवाद न्यूज एजेंसी



संतकबीरनगर/बेलहर। परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधरने की जगह बिगड़ती जा रही है। शासन जहां स्कूलों का कायाकल्प कराकर प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर बनाना चाहती है, विभागीय अधिकारी इन स्कूलों की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में कई भवन जर्जर हो चुके हैं और अभिभावक इन स्कूलों पर बच्चों को भेजने से कतरा रहे हैं। संवाददाता ने सोमवार को बेलहर ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों की पड़ताल की तो हकीकत सामने आई।





स्कूल तक जाने का रास्ता नहीं

बेलहर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गंगौरा की स्थिति खराब होती जा रही है। बच्चों को स्कूल तक पहुंचने के लिए झाड़ियों के बीच रास्ता तय करना पड़ता है। पोखरे के किनारे स्थिति विद्यालय की चहारदीवारी टूटी हुई है। बरसात के दिनों में स्कूल की छत से पानी टपकता है। इस विद्यालय में 50 बच्चे नामांकित हैं। अभिभावक विनकेश, त्रिवेणी और गंगाराम आदि ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में उनके घर बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय का रास्ता पोखरे से सटा होने के कारण सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। बारिश में विद्यालय की छत टपकती है। प्रधानाध्यापिका सुनीता देवी ने बताया कि विद्यालय भवन, चहारदीवारी समेत अन्य सभी समस्याओं से विभागीय अफसरों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन






हैंडपंप देता है दूषित पानी



प्राथमिक विधालय करनहवां में इंडिया हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है। जिसे बच्चे पीने को मजबूर हैं। शौचालय भी नहीं है। बच्चों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। 36 बच्चे नामांकित हैं और शिक्षक एक ही है। प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश राय ने बताया कि विद्यालय का भवन जर्जर हो चुका है। बरसात के दिनों में पानी टपकता है। शौचालय अधूरा है। कई बार विभाग को पत्र लिखा गया, लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। बरसात के दिनों में विद्यालय परिसर में पानी जमा हो जाता है। जिससे बच्चों को पढ़ने में काफी दिक्कत उठानी पड़ती है।





जर्जर है भवन, बाउंड्रीवाॅल भी टूटी

प्राथमिक विद्यालय देवघाट में भवन जर्जर हो चुका है। बरसात के दिनों में पानी टपकता है। बाउंड्रीवॉल टूट कर गिर गया है। छूटटा पशु विद्यालय परिसर को गंदा करते हैं। प्रधानाचार्य तराबुद्दीन ने बताया कि 66 बच्चों का नामांकन है। सोमवार की 48 बच्चों की उपस्थिति थी। कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।





अतिरिक्त कक्षा कक्ष में होती है पढ़ाई



कन्या प्राथमिक विद्यालय बरगदवां खुर्द के जर्जर भवन की नीलामी होनी है, लेकिन अभी तक भवन की नीलामी नहीं हो पाई। जिससे अतिरिक्त कक्षा कक्ष में पढ़ाना प्रधानाध्यापक की मजबूरी है। प्रधानाध्यापक कौशलनंदा राय ने बताया कि बच्चों का नामांकन 25 है। सोमवार को 20 बच्चे उपस्थिति थे। बच्चों को अतिरिक्त कक्ष पढ़ने में मजबूरी है। जर्जर भवन की नीलामी होनी थी, लेकिन अभी नीलामी नहीं हो पाई है। शौचालय में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। दिव्यांग शौचालय में हैंडवॉश भी नहीं लगवाया गया है। बच्चों को शौचालय जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन






परिषदीय विद्यालयों काे कायाकल्प योजना के तहत बेहतर बनाया जा रहा है, जिन विद्यालयों में कार्य नहीं हुआ है, उसकी जानकारी ली जाएगी। बीईओ को मौके पर भेजकर प्रधान और अन्य लोगों से बातचीत कर कार्य कराने का प्रयास किया जाएगा।



अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें