फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पदोन्नति पाए शिक्षकों को छह जनवरी को विद्यालय आवंटित होगा

Tue, 02 Jan 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में पदोन्नति पाए शिक्षकों को छह जनवरी को विद्यालय आवंटित किया जाएगा। यह जानकारी बीएसए अमित कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सूचना केंद्र लखनऊ के जरिए विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से छह जनवरी को विद्यालयों का आवंटन किया जाना है। इसके लिए सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र के संबंधित शिक्षक जो पदोन्नति सूची में शामिल हैं, उन्हें विद्यालय आवंटन की कार्रवाई में शामिल कराएं। ताकि विद्यालयों का समय से आवंटन किया जा सके। आवंटन के समय अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक खुद जिम्मेदार होंगे। शिक्षकों को अपने साथ प्रथम नियुक्ति आदेश की प्रति, कार्यभार ग्रहण करने का आदेश, टीईटी प्रमाणपत्र और आधार कार्ड लाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें