फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा दो हजार रुपये छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा दो हजार रुपये छात्रवृत्ति
विज्ञापन

- जिले में 120 दिव्यांग छात्राएं हैं अध्ययनरत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को हर साल दो हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगा। जिले में इसका लाभ 120 दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा। विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। छात्राओं का डाटा तैयार किया जा रहा है।
बीएसए कार्यालय के जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि जिले के परिषदीय विद्यालयों में कुल 120 दिव्यांग छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन छात्राओं को पठन-पाठन व विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहन के रूप में स्कालरशिप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल दो हजार रुपये छात्राओं के अभिभावकों के खाते में भेजा जाएगा। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। दिव्यांग छात्राओं का डाटा तैयार किया जा रहा है। अभिभावकों का खाता नंबर इकट्ठा किया जा रहा है। उसे फीड कर छात्राओं के अभिभावकों के खाते में ऑनलाइन रकम भेज दी जाएगी। यह रकम कक्षा एक से आठ तक के छात्राओं को ही मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें