फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम तय, विद्यालयों को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों के लिए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शरदकालीन और शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी विभिन्न विद्यालयों को सौंपी गई है।
विज्ञापन

यह निर्णय शुक्रवार को हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में हुई एक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने की, जिसमें प्रधानाचार्य और खेल प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान तहसील, जनपद और मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए चर्चा की गई और संबंधित विद्यालयों को उनकी भूमिकाएं आवंटित की गईं।
बैठक में तय हुआ कि खलीलाबाद तहसील, जनपद और मंडल स्तर की कबड्डी प्रतियोगिताएं हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में होगी। धनघटा तहसील की कबड्डी प्रतियोगिता इंटर कॉलेज भोगीपुर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

योगासन प्रतियोगिता राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में होगी, जबकि राइफल शूटिंग रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज, धनघटा में होगी। शतरंज प्रतियोगिता आदर्श इंटर कॉलेज, सिहटीकर में और बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में कराई जाएगी।
खो-खो की जनपद और मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन बाबा बासुदेव इंटर कॉलेज, अलीनगर में निर्धारित किया गया है। फुटबॉल प्रतियोगिता हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में, हैंडबॉल पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में और क्रिकेट श्री जगद्गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज, मेंहदावल में होंगी।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता नेशनल इंटर कॉलेज, मूड़ाडीहा बेग में तथा कुश्ती प्रतियोगिता संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज, मगहर में आयोजित की जाएगी।
जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बेनी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज, बखिरा में होगी। धनघटा तहसील की एथलेटिक्स प्रतियोगिता सिरसी इंटर कॉलेज में और खलीलाबाद तहसील की प्रतियोगिता श्रीलाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, टुंगपार में कराई जाएगी।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बेलहर में होगी। बॉक्सिंग, कलारीपयट्टू, वुशु, जूडो और कराटे प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी रामशंकर सच्चिदानंद पाल इंटर कॉलेज, सिकरी को सौंपी गई है। बास्केटबॉल प्रतियोगिता कृषक इंटर कॉलेज, नेहरू में आयोजित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, हॉकी, तीरंदाजी, जिम्नास्टिक, सेपक टकरा, कूराश, गतका और मलखम्भ सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का संचालन जनपदीय क्रीड़ा समिति के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक का संचालन जिला खेल सचिव जोखू प्रसाद ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा, डॉ. सबीहा मुमताज, निशा यादव, संजय द्विवेदी, हरिवक्ष सिंह, योगेंद्र सिंह, दिवाकर उपाध्याय, कमलेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें