संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के समय जी मंदिर के पास स्थित एक एटीएम मशीन पर उचक्कों ने एक व्यक्ति का डेबिट बदलकर 16 हजार रुपये उड़ा लिए। खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर के पास गोरखपुर जनपद के गीडा थानाक्षेत्र के जीतपुर बाघागाड़ा निवासी रामनवल मद्धेशिया ने बताया कि वह मंगलवार को शहर में आए थे। इस दौरान वह समय माता मंदिर के पास एटीएम पर रुपये निकालने गए। वहां पर एक अज्ञात व्यक्ति पहले से ही खड़ा था, पैसा निकालने के दौरान ही उसने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। वहां से निकलने के कुछ समय बाद उनके बैंक खाते से एटीएम के माध्यम से 16 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। इस बात की सूचना उन्होंने कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को दी है।