फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में तीन लोगों पर एससी-एसटी का केस दर्ज

Wed, 15 Nov 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के झुंगिया निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगो पर मारने पीटने व जातिसूचक अपशब्द का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों पर एससी-एसटी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


संतबली ने बताया कि आए दिन विरोधी पंचम व उसके परिवार के लोग अनायास ही अक्सर अपशब्द कहते थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों का 23 अक्तूबर को शांतिभंग में चालान किया था। इससे पंचम नाराज था। 14 नवंबर को रात के दस बजे बखिरा जाते समय ईदगाह के निकट पंचम व उसके परिवार के लोगों ने उसे रोककर जातिसूचक अपशब्द कहते हुए मारा-पीटा। बचाव में आए उसके भतीजे को भी मारा-पीटा। कोटेदार रामचंद्र को भी अनायास पीट दिया। एसओ श्याममोहन ने बताया कि आरोपी पंचम, सुखदेव व गंगा के खिलाफ एससीएसटी और मारपीट का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें