बखिरा। क्षेत्र के बढ़या निवासी एक महिला ने बाजार गए उसके दो बेटों को जातिसूचक अपशब्द कहते हुए चार लोगों पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एससीएसटी का केस दर्ज कर लिया है। शीला देवी निवासी बढ़या का आरोप है कि वह 14 नवम्बर को उसके दो बेटे निखिल व सचिन सिहटीकर बाजार में गए थे। अकारण ही सिहटीकर चौराहे पर कुछ लोगो ने बेटों को जातिसूचक अपशब्द कहते हुए लाठी डंडा व लात घूसा से मारेपीटे। इस घटना में बेटे निखिल के सिर में काफी चोट आई। आरोपी जान से मारने की भी धमकी दे रहे हैं। एसओ श्याममोहन ने बताया कि सिहटीकर निवासी नितेश सिंह, अनुराग व बढ़या निवासी सूरज दुबे व शिवम के खिलाफ एससीएसटी व जान से मारने का केस दर्ज किया है।