फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आरा मशीन संचालक पर लगा सवा दो लाख जुर्माना

Tue, 06 May 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र में अवैध लकड़ी आने का सिलसिला नहीं रूक रहा है। क्षेत्र में अवैध कटान भी बढ़ गया है। आरा मशीनों पर साखू सागौन के लड़कियों की भरमार हो गई है। 26 अप्रैल को वन विभाग ने क्षेत्र के एक आरा मशीन पर छापा मारकर कीमती अवैध लकड़ी बरामद किया था। जिसपर वन विभाग में आरा मशीन संचालक पर सवा दो लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र के विसौवा में 26 अप्रैल को स्थित एक आरा मशीन पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा था। जिसमें सागौन, महुआ आदि लकड़ियां बरामद हुई थीं। कागजात न दिखा पाने पर टीम ने आरा मशीन सील कर दिया था। वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि बरामद लकड़ी के ऊपर 2.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
बेलहर कलां के वन रेंजर बीएन तिवारी ने बताया कि विसौवा स्थित आरा मशीन संचालक पर जुर्माना लगाया गया है। वन विभाग लगातार अवैध लकड़ी के विरुद्ध अपना अभियान चला रहा है यदि कहीं से भी सूचना मिलती है तो कार्रवाई अवश्य की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें