फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के लिए सारथी वाहन रवाना

Fri, 21 Nov 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में नसबंदी जागरूकता वाहन को रवाना करते सीएमओ-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के प्रचार के लिए शुक्रवार को जन जागरूकता सारथी वाहन को सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन 21 से 27 नवंबर तक किया जा रहा है। सीएमओ ने कहा कि स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार, पुरुष सहभागिता से ही होगा। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर 2 सारथी वाहन का संचालन कुल 4 कार्यदिवस में होगा। इसी तरह ब्लाॅक स्तर से 3 सारथी वाहन का संचालन 4 दिन के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर डाॅ. महेंद्र प्रसाद, डाॅ.रामरतन, डाॅ. सोहन, डीपीएम विनीत कुमार, इम्तियाज, संगीता, दीनदयाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें