संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों का टर्नआउट चेक किया। सभी को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया। कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। पुलिस लाइन परिसर में मेस, गणना कार्यालय, शस्त्रागार, डायल 112, यातायात कार्यालय, बैरक आदि का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए। आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध में कमांडरों से जानकारी ली। संवाद