धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम चंदापार में शनिवार की देर शाम मायका में रह रही 29 वर्षीय महिला का शव कमरे में छत से फंदे से झूलता हुआ मिला है। संदिग्ध परिस्थियों में शव लटकने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला 17 दिन पूर्व ससुराल से मायका पहुंची थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम में जुट गई है। परिजनों के अनुसार ग्राम चंदापार निवासी प्रतिभा मिश्र 29 वर्ष पुत्री स्व. रुद्र देव मिश्र 17 दिन पूर्व अपनी ससुराल दुधारा क्षेत्र के पैकोलिया से घर पहुंची थी। शनिवार को मायका के मकान के कमरे में छत की कुंडी से रस्सी बांधकर गले में फंदे से प्रतिभा मिश्रा का शव लटकता देख परिजन चौंक गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम कराने के लिए भेज दिया है। मृतका के दो बच्चे कार्तिक छह वर्ष और उत्कर्ष चार साल का है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।