बस्ती। रुधौली पुलिस ने जमीन विवाद में हुई मारपीट के मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। श्यामप्रसाद मुखर्जी नगर निवासी ललिता देवी ने तहरीर में बताया कि ओम प्रकाश, इंद्रजीत व सुनीता देवी ने जमीन व पारिवारिक मामले में गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं इसी क्षेत्र के सुरुआर कला गांव में तालाब के पट्टे के विवाद में घर में घुसकर मारने-पीटने के मामले में मुन्नू, चुन्नू और सुग्रीव पर केस दर्ज किया है। संवाद