फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 84 प्रकार के जांच के लिए अभी और करना पड़ेगा इंतजार

Tue, 06 Aug 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में 84 प्रकार की जांच कराने के लिए अभी लोगों को और इंतजार करना पड़ेगा। जांच के लिए सेंट्रल लैब बन कर तैयार हो गया है, लेकिन अभी शासन स्तर से इसके लिए कोई आदेश नहीं आया। ऐसे में लोगों के लिए सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रतिदिन 300 के करीब मरीजों के ब्लड सैंपल की जांच होती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वैसे तो ब्लड की जांच के लिए पैथालॉजी है, लेकिन यहां पर भीड़ अधिक होने के चलते जांच अलग-अलग जगहों पर की जाती है। सैंपल भी अलग-अलग जगहों पर इकट्ठा किए जाते हैं। इससे मरीज परेशान होते हैं और जांच रिपोर्ट के लिए अलग-अलग कमरों में जाते हैं। शासन ने परेशानियों को देखते हुए अस्पताल परिसर में सेंट्रल लैब बनाने का कार्य शुरू कराया। पुराने महिला वार्ड में सेंट्रल लैब का निर्माण शुरू हुआ और पूरा भी हो गया। शासन से लैब को शुरू करने की अनुमति अभी तक अस्पताल प्रशासन को नहीं मिल सकी है। इसके शुरू होने से 84 प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। जिसमें शुगर, केलोस्ट्राल, टीबी, डेंगू, मलेरिया, पीलियां, एचआईवी समेत अन्य जांच शामिल है।
सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि सेंट्रल लैब बन कर तैयार हो गया है। शासन से इसका सामान आना है। जैसे ही सामान आ जाएगा लैब को शुरू कर दिया जाएगा। इससे मरीजों को लाभ मिलेगा। यह लैब 24 घंटे कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें