फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर में कैंची घोंपकर पत्नी की हत्या

Sun, 28 Jul 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव में एक युवक ने शनिवार की सुबह कैंची घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने गैर इरादतन का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी के बाद एएसपी शशि शेखर सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

धौरहरा गांव निवासी अब्दुल रब पुत्र अब्दुल्लाह का शनिवार की सुबह करीब 07:30 बजे पत्नी शहनाज (28) से विवाद हो गया। इसी दौरान अब्दुल ने शहनाज के सीने में कैंची घोंप दी। वारदात के बाद परिवार और आसपास के लोग शहनाज को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर धौरहरा चले गए। इस बीच पुलिस को भी वारदात की सूचना दी गई। एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ अजीत चौहान और कोतवाल सतीश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शहनाज के भाई सिद्धार्थनगर जिले के शिवनगर डिडई थानाक्षेत्र के गौरागढ़ गांव निवासी सलमान की तहरीर पर आरोपी अब्दुल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें