फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

Tue, 29 Jul 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर-बस्ती मार्ग पर महुली टैक्सी स्टैंड चौराहे के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे विशाल पेड़ जड़ सहित उखड़कर सड़क पर गिर गया। इससे घंटों तक आवागमन ठप हो गया। घंटों तक दर्जनों वाहन सड़क के दोनों तरफ फंसे रहे। कुछ लोगों ने टहनी काटकर सड़क किनारे किया। तब जाकर यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब पौने नौ बजे बूंदा-बांदी हो रही थी। इसी बीच सड़क किनारे खड़ा विशाल पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरते समय सड़क से कोई गुजर नहीं रहा था। वरना बड़ी हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने से घंटों तक आवागमन ठप रहा। दर्जनों वाहन फंसे रहे। सूचना देने के बावजूद भी वन विभाग का कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस के वाहन भी फंसे रहे। देर रात कुछ लोगों के प्रयास से गिरे पेड़ को सड़क किनारे किया गया। तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें