तिघरा। बखिरा क्षेत्र स्थित एक गांव में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी की तलाश में पहुंची मां को आरोपी के पिता ने छेड़खानी कर बंधक बना लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन पर केस दर्ज कर आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया। एसओ बखिरा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित के पिता के अनुसार उनकी 15 वर्ष की बेटी 28 जुलाई की सुबह चार बजे शौच के लिए गई हुई थी। आरोप है कि गांव का एक युवक बेटी को पकड़कर अपने घर में उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर अपने घर में बंद कर लिया। बेटी के काफी देर न लौटने पर किशोरी की मां करीब पांच बजे बेटी की खोज में निकली।
रास्ते में आरोपी के घर के पास बेटी की आवाज सुनकर उसके घर पर गईं। जहां पर आरोपी के पिता ने पत्नी के साथ छेड़खानी की। आरोपी और उसके पिता व अन्य परिजन ने पत्नी को भी बंधक बना लिया। वह लोगों के साथ वहां पहुंचा और पत्नी को छुड़ाकर घर लाया।