संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने सुनवाई के दौरान चार जोड़ों को बिखरने से बचाया। टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना पर रविवार को प्रस्तुत हुए प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की गई। परिवार परामर्श केंद्र पर महिला थाना पर प्रभारी निरीक्षक सरोज शर्मा एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता दोनोंं पक्षों के शिकायतों को सुना गया।
पीड़िता काफिया खातून पत्नी असगर अली निवासी थाना मेंहदावल, प्रथम पक्ष सुधा पुत्री ओमप्रकाश व द्वितीय पक्ष अरुण पुत्र रामआसरे निवासी थाना कोतवाली खलीलाबाद, प्रथम पक्ष अनुराधा सिंह पुत्री दुखछोर सिंह निवासी थाना कोतवाली खलीलाबाद व द्वितीय पक्ष अजीत सिंह पुत्र राम कुमार निवासी थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर एवं सुशीला पत्नी विकास निवासी थाना कोतवाली खलीलाबाद के मध्य आपसी विवाद को लेकर रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। परिवार परामर्श केंद्र ने दोनों पक्षों को काफी समझाया बुझाया। जिसके बाद दोनों पक्ष एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार हो गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया।