संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में स्थित आरटीसी बैरक, आरटीसी मेस, 5-जी बिल्डिंग और प्रशिक्षण से संबंधित मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए। रिक्रूटों के शौचालय व स्नानागार, शुद्ध पानी की व्यवस्था व साफ-सफाई आदि मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति कर अच्छे ढंग से प्रशिक्षण कराने के लिए आरआई को निर्देशित किया।