- पुलिस लाइंस में गोरखपुर जोन की प्रतियोगिता में महिला वर्ग का खेला गया फाइनल मैच, कबड्डी व खो-खो में पुरुष वर्ग का आज होगा फाइनल
संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस में चल रही गोरखपुर जोन की दूसरी अंतरजनपदीय पुलिस कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता में शनिवार को महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें कबड्डी में संतकबीरनगर ने बाजी मारी तो वहीं खो-खो में कुशीनगर की टीम विजेता घोषित की गई।
एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन मं चलने वाली गोरखपुर जोन की द्वितीय अंतरजनपदीय पुलिस कबड्डी, महिला व पुरुष और जिम्नास्टिक, फेसिंग व खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी पुरुष वर्ग में हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बलरामपुर (विजेता) व गोंडा (उपविजेता), कुशीनगर (विजेता) व बहराइच (उपविजेता) और बलरामपुर (विजेता) जबकि संतकबीरनगर (उपविजेता) रहे। इसका फाइनल रविवार को खेला जाएगा। कबड्डी महिला वर्ग के फाइनल में संतकबीरनगर (विजेता) और देवरिया (उपविजेता) बनी। खो-खो पुरुष वर्ग के लीग मैच में सिद्धार्थनगर (विजेता) व संतकबीरनगर (उपविजेता), बहराइच (विजेता) और गोंडा (उपविजेता), बलरामपुर (विजेता) व बस्ती (उपविजेता) और श्रावस्ती (विजेता) व बलरामपुर (उपविजेता) रहे। वहीं खो-खो महिला का फाइनल कुशीनगर और संतकबीरनगर के बीच खेला गया, जिसमें कुशीनगर की टीम विजयी रही।