फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अब बच्चों को पढ़ाया जाएगा यातायात नियमों का पाठ

Mon, 14 Jul 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में नामांकित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों की दीवारों पर यातायात के नियमों को अंकित किया जाएगा। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। उन्हें इन नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद से 1247 स्कूल संचालित हैं। इनमें करीब एक लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालय आने वाले बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में प्राथमिक शिक्षा दी जाएगी। उन्हें यह संकल्प दिलाया जाएगा कि वे अपने अभिभावकों को इसके बारे में जागरूक करेंगे। विद्यालयों के छात्र रैली भी निकालेंगे। यातायात सप्ताह, यातायात पखवाड़ा और यातायात माह में स्कूलों के अंदर विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। नए शैक्षिक सत्र में स्कूलों में यातायात के पुलिस कर्मी भी विद्यालय में जाकर उन्हें इसके बारे में जागरूक करेंगे।
इसके पीछे उद्देश्य है कि भले ही इन विद्यालयों में छात्र बाइक न चलाते हो और सड़क पर कम निकलते हो, लेकिन इनकी शुरूआत से ही इसकी शिक्षा दी जाएगी तो वह जब तक बाइक व अन्य साधन का उपयोग करते समय इसकी बेहतर जानकारी होने से सावधानी बरतेंगे। साथ वह घर में अभिभावकों को भी जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। स्कूल की दीवारों पर यातायात के नियम लिखवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें