फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर पांच माह बाद दर्ज हुआ छेड़खानी का केस

Sat, 12 Jul 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर मेंहदावल पुलिस ने एक महिला के साथ हुई छेड़खानी के मामले में केस दर्ज किया है। यह घटना 14 फरवरी को उस समय हुई जब महिला अपने देवर के साथ एक कार्यक्रम से लौट रही थी।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने कोर्ट में दिए प्रत्यावेदन में बताया कि वह गत 14 फरवरी को अपने पति के ननिहाल में मृत्युभोज कार्यक्रम में देवर के साथ गई थी। लौटते समय मेंहदावल स्टैंड पर टैक्सी में बैठी। आरोप है कि उसी दौरान विपक्षी बीरू और देवराज निवासी भरवलिया पांडेय अपने कुछ अन्य साथियों के साथ पहुंचा और बगल में बैठकर छेड़खानी करने लगे।
विरोध करने पर एक वर्ष के बच्चे को उठाकर पटक दिया। देवर के विरोध करने पर गाली देते हुए मारा-पीटा। स्टैंड वालों के बीच-बचाव करने पर उनकी जान बची। पुलिस मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें