संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने गबन के आरोपी पूर्व प्रधान अशोक कुमार चौधरी पुत्र स्वर्गीय रामलौट चौधरी निवासी दरुआजप्ती अदालत को मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्राॅसिंग के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सचिव अश्वनी गौतम के साथ मिलकर वर्ष 2020 में कार्यकाल के दौरान तीन लाख 50 हजार रुपये का गबन किया था। जिस पर गांव के ही एक व्यक्ति ने चार जुलाई को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले में पूर्व ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने मामले में पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर समस्त कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।