संतकबीरनगर। जिला उद्योग बन्धु समिति एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम जय प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा द्वारा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को पेश किया गया। जिस पर एडीएम ने संबंधित विभागों को लंबित मामलों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं यथा-मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना की प्रगति के सम्बन्ध में समिति को अवगत कराया। बैठक में सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया, सीओ अजीत चौहान, आईटीआई मेंहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण समेत अन्य मौजूद रहे।