फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झिनकान प्रसाद बने बसपा के जिलाध्यक्ष

Mon, 29 Jul 2024 05:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर शनिवार को पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। जिसमें झिनकान प्रसाद को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

बसपा के मुख्य सेक्टर इंचार्ज सुधीर कुमार भारती ने जो कार्यकारिणी घोषित की है, उसमें झिनकान प्रसाद को जिलाध्यक्ष, राम सिंह चौधरी को जिला उपाध्यक्ष, राजाराम निषाद को जिला महासचिव, अब्दुल जब्बार को जिला कोषाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह सोनल को जिला सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही अभिषेक कुमार, राम लौट बेलदार को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है, जबकि हीरालाल भारती को बामसेफ का जिला संयोजक, राम चंदर राव को बीबीएफ का जिला संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें