धनघटा। विकास खंड हैसर बाजार के बकौली कला गांव में प्रधान पद के लिए हो रहे उपचुनाव में छह अगस्त को वोट डाले जाएंगे। आठ अगस्त को वोटों की गिनती होगी।
बकौली कला गांव का प्रधान पद 11 जनवरी 2024 को रिक्त हुआ था। तत्कालीन प्रधान राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की नौकरी राजस्व विभाग में लग जाने से उन्होंने प्रधानी पद से त्यागपत्र दे दिया था। तभी से इस ग्राम पंचायत का कामकाज प्रभारी प्रधान के रूप में कई सरफराज अहमद देख रहे थे। इधर, चुनाव आयोग ने जब ग्राम पंचायत में रिक्त पदों पर चुनाव की घोषणा की तो बकौली कला गांव की राजनीति गर्म हो गई। अल्पसंख्यक बाहुल्य इस गांव की लड़ाई चुनाव नजदीक आते-आते रोचक होती चली जा रही है। प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने अपनी पत्नी पूनम गुप्ता को उतारा है तो दूसरी तरफ दूधनाथ, मोहम्मद मकसूद चुनावी समर में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरकर अपनी अपनी भाग्य का आजमाइश भले ही कर रहे हैं। लेकिन गांव वालों का कहना है कि मुख्य मुकाबला दो लोगों के बीच ही है। एडीओ पंचायत गजानन पाल ने बताया कि बकौली कला गांव में प्रधान पद के लिए हो रहे उपचुनाव में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। छह अगस्त को मतदान होगा और आठ अगस्त को वोटों की गिनती की जाएगी। उपचुनाव की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।