फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिले के तीन राजकीय विद्यालयों में बनेगा आईसीटी लैब

Mon, 12 Aug 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के तीन राजकीय विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थापना होगी। जिसमे कंप्यूटर, प्रोजेक्टर समेत अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। इसके इंस्टाल होने के बाद छात्र-छात्राओं का कंप्यूटर समेत अन्य तकनीकी ज्ञान दी जाएगी। इसके लिए विद्यालयों का चयन हो चुका है।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सवालों के घेरे में रहती है। कई विद्यालयों में तो स्टाफ के साथ मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है, हालांकि, शासन इन विद्यालयों में लगातार सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दे रहा है। कंपोजिट ग्रांट से लेकर अन्य मदों में बजट देकर व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। जिले में 22 राजकीय विद्यालय है। जिसमें एक इंटर कॉलेज है। इसमें करीब चार हजार छात्र नामांकित हैं। अब एक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामडीह और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर में आईसीटी लैब स्थापित किए जाएंगे। जिससे इन स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। लैब में स्मार्ट कक्षाओं का संचालन होगा। इसके लिए शासन से प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, यूपीएस समेत अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। जिसे माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि तीन स्कूलों में आईसीटी लैब की स्थापना की जाएगी। जिसका चयन निदेशालय स्तर से हुआ है।
0000000000000
क्या है आईसीटी लैब?
आईसीटी लैब में छात्र-छात्राओं को ऑडियो और वीडियो के माध्यम से विषयों की जानकारी दी जाती है। आईसीटी लैब में प्रोजेक्टर और सेटेलाइट प्रसारण के जरिए भी शिक्षण कार्य कराए जाते है। इसमें विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों से पढ़ने का मौका मिलता है। शासन स्तर से लैब के लिए कंप्यूटर, यूपीएस सहित इलेक्ट्रानिक पैनल, बैटरी, इनबिल्ट, माइक्रोफोन सहित एचडी वेब कैमरा, मल्टी फंक्शन प्रिंटर आदि की लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें