फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अपनों के पहचान की टूटी आस, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

Sun, 28 Jul 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में चार शव की पहचान पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बन गया है। निर्धारित समय सीमा में भी शव की पहचान न होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि, इन शवों की पहचान के लिए पुलिस ने हर संभव हथकंडा अपनाया। जिसके बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

पुलिस के लिए चार शवों का पहचान सिरदर्द बन चुका है। शव कहां से आया, उसकी हत्या हुई अथवा स्वाभाविक मौत हुआ यह आज भी अबूझ पहेली बना हुआ है। इन शवों को आज तक पहचान भी नसीब नहीं हो पाई। शुरुआती दिनों में पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए अपना हाथ-पांव तो चलाया, लेकिन निर्धारित 72 घंटे की समय सीमा पूरा होने के बाद पोस्टमाॅर्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इन शवों को उनके अपने परिजन न ही देख पाए और न ही शव का अंतिम संस्कार करना उनके नसीब में आया। पुलिस के लिए भी इन शवों की गुत्थी सुलझाना अबूझ पहेली बनी हुई है। आए दिन ऐसे शव जनपद की सीमा में मिल रहे हैं, जिनका गुत्थी सुलझाना स्थानीय पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण कार्य बनता जा रहा है। कुछ शवों के पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हत्या की प्रबल आशंका है, वहीं कुछ के मौत को लेकर संशय बना हुआ है। शवों का पहचान न होने से पुलिस के कदम आगे नही बढ़ पा रहे हैं। पहचान उजागर होने के बाद ही घटना से पर्दा उठ सकेगा।
00000000000000000000
केस-एक
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक रसूलाबाद पर इसी वर्ष सात फरवरी को एक अज्ञात युवक का शव पाया गया था। 72 घंटे मोर्चरी में शव को पहचान के लिए रखा गया। उसके बाद भी पहचान न होने पर शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया। रिपोर्ट में हैमरेज शाॅक एंटीमाॅर्टम इंजरी आया था।
विज्ञापन

केस-दो
बखिरा थाना क्षेत्र के डबरा गांव सीवान में दो जुलाई को बोरे में भरा हुआ एक युवक का शव पुलिस को मिला। पुलिस ने शव का 72 घंटे बाद पोस्टमाॅर्टम कराया तो रिपोर्ट में सिर में चोट लगना पाया गया। निर्धारित समय में पहचान न होने पर पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया।
केस-तीन
मेंहदावल थाना क्षेत्र के छपिया पराग सीवान में 27 अप्रैल को पानी के भीतर एक शव पुलिस को मिला। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद 72 घंटा तक पहचान का प्रयास किया। पहचान न होने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई।
केस- चार
बेलहरकला थाना क्षेत्र के अमरडोभा में 23 मार्च को एक शव पुलिस को मिला। इसको मोर्चरी में रखवाकर सोशल मीडिया, डीसीआर एवं अन्य माध्यम से शिनाख्त का प्रयास किया। 72 घंटा के बाद पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। इसके वजह से चिकित्सकों ने बिसरा प्रिजर्व किया है।
विज्ञापन

00000000000000000000000000000000
अज्ञात शवों के पहचान का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जैसे ही शव की शिनाख्त होती है अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें