फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झमाझम हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत, जगह-जगह जलभराव

Sun, 11 Aug 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शनिवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इस बीच सुबह से ही आसमान में बादल रहे। दिन में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश का सिलसिला शाम तब बना रहा। बीच- बीच में कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। दूसरी तरफ बारिश के चलते शहर के बड़गो, सीएमओ कार्यालय गेट, जिला अस्पताल परिसर, बरई टोला, अंसार टोला, डाक बंगला के सामने, मडया आदि स्थानों पर जलभराव हो गया है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पटरी पर पानी भरा होने के कारण पटरी दुकानदारों को दिनभर दुकानें बंद करने को मजबूर होना पड़ा। लोगों को घरों से निकलने में भी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। शहर के निवासी सत्यम कुमार, संतोष कुमार आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन की जल निकासी की व्यवस्था फेल नजर आ रही है। यदि पालिका प्रशासन ने पूर्व में ही जलभराव से निजात के लिए कदम उठाया होता तो समस्या से राहत मिलती।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि जल निकासी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कर्मचारियों को इसके लिए लगाया गया है।
00000000000000000000
बारिश से किसानों के चेहरे खिले
शनिवार को सुबह से ही रुक-रुककर हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए है। धान की फसल के लिए बारिश काफी फायदेमंद है। किसान दशरथ यादव, राज नारायण आदि ने कहा कि अच्छी बारिश होने से सिंचाई की चिंता दूर हो गई है। इससे फसलों का विकास तेजी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
मानसून सक्रिय है और रुक-रुककर बारिश अभी एक सप्ताह तक होती रहेगी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और फसलों को भी लाभ पहुुंचेगा।
अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें