फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्राइवेट बैंक कर्मी से बैग छीनकर बदमाश फरार

Sun, 11 Aug 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के डेबरी-अशरफपुर मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाश प्राइवेट बैंक कर्मी से उसका बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान रखा हुआ था। बैंक कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध छिनैती का केस दर्ज कर उनका तलाश कर रही है।
विज्ञापन


देवरिया जिले के कोतवाली क्षेत्र के बहोरवा गांव निवासी अशोक यादव पुत्र गोरखनाथ यादव एक प्राइवेट बैंक में आठ माह से कार्यरत हैं। अशोक का कहना है कि शुक्रवार को वह क्षेत्र में कलेक्शन की समीक्षा करने गए थे। देर शाम आठ बजे बाइक से अपने कमरे पर लौट रहे थे। जब रमजंगला के पास पहुंचे तो एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उनका बैग छीनकर भाग निकले। बैग में आधार कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, टैबलेट और मोबाइल रखा गया था। घटना के बाद अशोक थाने पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ अनिल कुमार का कहना है कि इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाश पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें