फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिंक बूथ पर होगा पारिवारिक मामलों का निपटारा

Mon, 14 Jul 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। पारिवारिक मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए शासन के आदेश पर सर्किल स्तर पर बखिरा थाना परिसर में पिंक बूथ बनाया गया है। मेंहदावल सर्किल के धर्मसिंहवा, बेलहर, मेंहदावल और बखिरा थाना क्षेत्र के पारिवारिक विवादों के निपटारा पिंक बूथ पर होगा। यहां आकर पीड़ित पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए परामर्श भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

पिंक बूथ प्रभारी शिखा गुप्ता ने बताया मिशन शक्ति अभियान के तहत परिवार परामर्श (काउंसिलिंग) के लिए सर्किल स्तर पर परिवार परामर्श केंद्र स्थापित किया गया है। मेंहदावल सर्किल क्षेत्र की महिलाओं को अब अपनी शिकायतों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। धर्मसिंहवा, मेंहदावल, बेलहर व बखिरा क्षेत्र के लोग थाना बखिरा में आकर पारिवारिक समस्या समाधान के लिए परामर्श ले सकते हैं। परामर्श केंद्र के माध्यम से अधिकांश परिवार टूटने से बच जाते हैं।
उन्होंने बताया कि पिंक बूथों के माध्यम से पति-पत्नी और पारिवारिक विवाद या मतभेद के प्रकरण में मध्यस्थता कर उनका सम्यक निराकरण कराया जाएगा।
इसका मुख्य उद्देश्य थाने में आने वाली पारिवारिक विवाद संबंधी शिकायतों में कमी लाना, विवाद से ग्रस्त व्यक्ति व परिवारों को बातचीत के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना व दोनों पक्षों को कांउसलर उपलब्ध कराना है। महिला कर्मियों की ओर से पिंक बूथ पर महिलाओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने से महिलाओं में सुरक्षा की भावना जागृत होगी, तभी पिंक बूथ का उद्देश्य भी सार्थक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें