फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्टेडियम में मिली खामियां डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 29 Jul 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने मंगलवार को काशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे जीर्णोद्धार व निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मरम्मत में खामियां मिलीं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार को कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राउंड में कुछ जगह पर पानी रुक रहा है। इसके साथ ही क्रिकेट पिच के सामने रनिंग के लिए मिट्टी डालने के कार्य प्रगति काफी खराब है। डीएम ने स्टेडियम के खेल मैदान में स्प्रिंकलर का भी एस्टीमेट कार्यदायी संस्था को बनाने के लिए निर्देशित किया। एडवांस जिम हाॅल के निर्माण में हो रही देरी के लिए भी जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया गया और कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
बैडमिंटन हॉल में पवेलियन तक सीसी इंटरलॉकिंग रोड बनाने के लिए आंकलन उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया। बास्केटबॉल कोर्ट में पाई गई कुछ कमियों को ठीक किए जाने का भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम में मिट्टी का लेवल सही नहीं पाए जाने तथा जगह-जगह पानी लगा हुआ था। घास सही से नहीं जमी थी, इसपर डीएम ने संबंधित अधिकारी को इसे तत्काल सही कराई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य को पूर्ण करवाकर हस्तांतरण प्रक्रिया पर कार्य करना शुरू करें जिससे कि खिलाड़ियों के जल्द से जल्द स्टेडियम प्रशिक्षण व फिटनेस के लिए उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें