फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचते ही झूमे खेल प्रेमी

Tue, 06 Aug 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में भारतीय हॉकी ने ब्रिटेन काे शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचते ही खिलाड़ियों और कोच के साथ खेल प्रेमियों ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में जीत के साथ गोल्ड मेडल लाने की दुआ की है।
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। पेनाल्टी शूट आउट में ब्रिटेन की टीम को 4-2 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टीम की जीत के साथ खेल प्रेमी, खिलाड़ी और कोच के चेहरे पर खुशी झलकने लगी है। कई खिलाड़ियों ने गले मिलकर खुशी का इजहार किया है।
0000000000000
भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक में कमाल कर दिया है। 42वें मिनट तक 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद ब्रिटेन जैसी मजबूत टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। टीम गोल्ड मेडल जीत कर ही वापस आएगी।
विज्ञापन

- काजल सिंह, हाॅकी खिलाड़ी
00000000000000
ओलंपिक में भारतीय हाॅकी टीम का प्रदर्शन सराहनीय है। टीम का प्रत्येक खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत कर भारतीय हॉकी टीम अपना पुराना इतिहास दोहराएगी।
- उमेश यादव, हाॅकी खिलाड़ी
0000000000000
ओलंपिक में भारतीय टीम की जीत से देश का हर खेल प्रेमी खुश है। पूरी टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम का विश्वास बढ़ाने के लिए सेमीफाइनल में एकजुट होकर टीम के लिए दुआ करें।
विज्ञापन

दिलीप कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें