फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अन्य प्रदेशों से आने वाली बसों की जांची जाएगी फिटनेस

Mon, 12 Aug 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले से होकर गुजरने वाली अन्य प्रांतों की बसों की अब फिटनेस जांच की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने यह निर्णय लिया है। इस क्रम में बिहार व राजस्थान, दिल्ली से आने वाली बसों पर खास नजर है।
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले से होकर कई प्रदेशों की बसें गुजरती है। इसमें नेपाल, बिहार, राजस्थान, दिल्ली आदि की बसें शामिल रहतीं हैं। अक्सर इन बसों के दस्तावेज पूरे नहीं होते है। फिटनेस व अन्य कमियों के अभाव में हादसे का डर बना रहता है। ऐसे में इन बसों पर सवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बसों के बीमा, फिटनेस, परमिट आदि की जांच की जाएगी। यह कवायद दूसरे प्रांतों से आने वाली बसों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर की गई है। हर रोज सड़क पर दिखने वाली बसों की जांच की जाएगी।
एआरटीओ प्रियवंदा सिंह ने बताया कि बाहरी बसों के फिटनेस व अन्य कागजों की जांच की जाएगी। यह अभियान जिले में चलाया जाएगा। जिससे यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न हाे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें