फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात का शव

Tue, 29 Jul 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पास सोमवार को झाड़ियों में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार को करीब 11:30 बजे लोगों ने रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में अधेड़ का शव देखा। इसकी सूचना उन्होंने प्रभारी जीआरपी आलोक कुमार सिंह को दी। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी खलीलाबाद कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद गोला चौकी प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन और रेलवे के पूर्वी फाटक के बीच खाली जमीन की झाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा गया। शव बुरी तरह से सड़ गया था और देखने पर किसी विक्षिप्त व्यक्ति का मालूम पड़ रहा है। उसने स्लेटी कलर की पेंट पहन रखी थी। शव को कीड़े खा गए हैं, जिससे वह पहचान में नहीं आ रहा है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पहचान और विधिक कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल स्थित मॉर्चरी हाउस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें