फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य करने का लिया निर्णय

Tue, 29 Jul 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। खतौनी में हुई त्रुटियों को ठीक किए जाने की मांग को लेकर छह माह से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर रहे अधिवक्ता मंगलवार को एसडीएम ही अपील पर न्यायिक कार्य करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन धनघटा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता लाल शरण सिंह ने बताया कि खतौनी में बहुत ही ज्यादा त्रुटियां थी, जिसे दुरुस्त करने की मांग लंबे समय से अधिवक्ता कर रहे थे। इस पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि एसडीएम सुनील कुमार ने खतौनी में हुई त्रुटियों में 70 प्रतिशत से अधिक सुधार करा दिया। शेष जल्द ही ठीक किए जाने की उम्मीद है। एसडीएम के कार्य को देखते हुए अधिवक्ताओं ने मंगलवार को बैठक कर निर्णय लिया कि चार अगस्त से अधिवक्ता न्यायिक कार्य करेंगे। बैठक में हनुमान प्रसाद चौधरी, प्रेम नारायण मिश्र, सुरेंद्र सिंह, विशंभर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें