फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: पुलिस हुई सख्त, घरों में कैद हुए लोग

विज्ञापन
लॉक डाउन के चलते घरो में बैठे बच्चे। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
लॉकडाउन: पुलिस हुई सख्त, घरों में कैद हुए लोग
विज्ञापन

- गांव से लेकर शहर तक सन्नाटा, खुली रही मेडिकल की दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस की सख्ती देखने को मिली। जगह-जगह पुलिस के जवान घरों से बाहर निकले लोगों से पूछताछ करते रहे। बेवजह घूम रहे लोगों को हिदायत दिया कि घर में रहे नहीं तो अन्यथा कार्रवाई होगी। इसका असर भी देखने को मिला और दिनभर शहर से लेकर गांव तक सन्नाटा पसरा रहा। मेडिकल की दुकानें खुली रही।
लॉकडाउन के पहले दिन सड़कों पर कुछ लोग आते-जाते रहे, लेकिन बृहस्पतिवार को प्रशासन सख्त नजर आया। सुबह से ही सड़कों पर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे। अस्पताल, बैंक, बीमा सहित कुछ जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य कार्यालयों व प्रतिष्ठान बंद रहे। बस, ट्रेन, आटो सहित अन्य वाहनों के पहिए थम गए हैं। इससे लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे है। मंदिर बंद होने से वहां भी सन्नाटा है। खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास तिराहा, आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा आदि स्थानों पर पुलिस के जवान आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को घरों में रहने के निर्देश देते रहे। बीच-बीच में प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां भी दौड़ती नजर आई। एटीएम व पेट्रोल पंप खुले रहे, लेकिन वहां भी सन्नाटा ही रहा। पेट्रोल पंपों में कर्मी बैठे नजर आए। बच्चे घर में रहकर गेम खेलने में व्यस्त रहे तो बड़े आराम फरमाते रहे। कुछ स्थानों पर लॉकडाउन के बावजूद बच्चें क्रिकेट खेलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
डीएम ने किया निरीक्षण
संतकबीरनगर। डीएम रवीश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को शहर में भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में कोरोना के मद्देनजर आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए। परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। कहा कि सभी लोग सतर्क रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें