संतकबीरनगर। खलीलाबाद के बरदहिया बाजार से पुलिस कर्मी की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। चुनाव कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार मिश्र निवासी गांव विजयपुर थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर ने बताया कि 15 सितंबर की रात उसने अपनी बाइक बरदहिया बाजार स्थित अपने आवास के सामने खड़ी की और सोने चले गए। सुबह बाइक गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद सूचना यूपी-112 पर दी। शिकायत के बाद भी केस दर्ज नहीं हो पाया। कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर केस दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी।