धनघटा। क्षेत्र के शिवापार में रविवार को मनबढ़ों ने दुकान में घुसकर दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान दुकान में रखा सामान तोड़फोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम बरपरवा निवासी रामभरत पुत्र स्वामी नाथ शिवापार चौराहे पर चाय की दुकान चलाते हैं। कुछ माह पूर्व दुकानदार के पिता ने बरपरवा गांव में स्थित एक जमीन का बैनामा करवाया था। इसको लेकर बरपरवा निवासी श्याम नारायण पुत्र मकरध्वज ने दुकानदार को फोन पर जानमाल की धमकी दी। कुछ देर बाद साथियों के साथ वह शिवापार चौराहे पर स्थित दुकान पर पहुंच गए और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मनबढ़ों ने लाठी-डंडा, पौना से मारपीट कर घायल कर दिया।