फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुनाफे के झांसे में साइबर ठगी, 13 लाख गवांए

Thu, 27 Feb 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

- मोटा मुनाफा का लालच देकर साइबर अपराधियों ने एक कंपनी में कराया था निवेश
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने साइबर अपराधियों के झांसे में आ गया। मुनाफे के चक्कर में एक कंपनी में निवेश के नाम पर लगभग 13 लाख रुपये गवां दिए। शुरुआत में साइबर अपराधियों ने एक-दो बार उन्हें निवेश की गई धनराशि निकालने दी। इसके बाद उनसे निवेश के नाम पर पांच से छह बार में 13 लाख एक हजार 855 रुपये ठग लिया। मामले में पीड़ित के पिता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर के औद्योगिक नगर मोहल्ला निवासी राधेश्याम सिंह ने साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके लड़के पवन कुमार सिंह के मोबाइल पर 30 अगस्त 2024 को किसी ज्योति कृष्णा का मैसेज आया उसने अपने आप को हेलजबर्ग डायमंड नाम की कम्पनी का कर्मचारी बताकर अपने साथ काम करने का प्रस्ताव दिया। साइबर अपराधियों ने उसे प्रतिदिन 700 से 1000 रुपये कमाई का झांसा दिया। इसके बाद हेलजबर्ग डायमंड में एकाउंट बनवाकर उसमें 10,500 रुपये जमा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार सिंह ने पैसे जमा कर दिए। बाद में साइबर अपराधियों ने 13,800 वापस कर दिया। 10 सितंबर 2024 को 30,000 रुपये जमा कराए गए। बताया गया कि रकम निकासी रोक दी गई है, उसे चालू करने के लिए 64,353 रुपये और जमा करने होंगे। इस तरह पवन से पांच से छह बार में 13 लाख एक हजार 855 रुपये जमा करवा लिए गए। बाद में साइबर अपराधी रकम वापस देने से मना करने लगे। इससे पवन को ठगी का अहसास हुआ। इस संबंध में साइबर थाना प्रभारी आलोक सोनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें