फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ‘कान्हा रे थोड़ा सा प्यार दे...’ पर किया डांडिया नृत्य

Fri, 02 Feb 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर महोत्सव में कारवां फाउंडेशन के बैनर तले मंजू एंड पार्टी द्वारा लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
- लोकगीतों पर लोकनृत्य का लोगों ने आनंद उठाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के मुख्य मंच पर कारवां फाउंडेशन के अंतर्गत मंजू एंड पार्टी के जरिए लोकगीतों पर खूबसूरत भाव नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसका लोगों ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत देवी गीत जगदंबा घर में दियरा बार अइलींहो से की।

इसके बाद राधा-कृष्ण के रूप में ‘कान्हा रे थोड़ा सा प्यार दे...’ कान्हा गीत पर कलाकारों ने डांडिया नृत्य कर खूबसूरत प्रस्तुति की। कजरी गीत सईयां मीले लड़कईयां मैं क्या करु पर भाव नृत्य पेश कर लोगों का मन मोह लिया। कजरी गीत पर खूबसूरत ग्रुप नृत्य प्रस्तुत किया। जिसके बोल थे ‘काहें कईलू गुमान गोरी सावन में...’। इसके बाद भगवान श्रीराम के जन्म अवसर पर ‘चैत की दोपहरी, राम श्रीराम, जयराम जय-जय राम’। राम जी को समर्पित गीत ग्रुप डांस के रूप में पेश किया जिसके बोल थे सजा दो गुलशन सा अवध में राम आए हैं मेरे सरकार आए हैं। कार्यक्रम का संचालन अभिनव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सदर एसडीएम शैलेश दूबे, तहसीलदार जनार्दन मौर्य, नायब तहसीलदार विजय गुप्त, मोहम्मद असअद, मेंहदी हसन, अहमद आलम जेई, अमीर कादरी, विजय प्रताप त्रिपाठी, गयासुद्दीन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें