फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परीक्षा केंद्रों पर तैनात हुए केंद्र व अतिरिक्त व्यवस्थापक

Fri, 02 Feb 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरे विद्यालय के शिक्षक निभाएंगे अतिरिक्त व्यवस्थापक की जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से शुरु हो रही है। इसको लेकर तैयारी तेज हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती हो गई है। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दूसरे विद्यालय के शिक्षक निभाएंगे। वह अपनी रिपोर्ट डीआईओएस को सौपेंगे।
जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 107 केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर 57998 परीक्षार्थी नामांकित है। इसमें हाईस्कूल के 31094 और इंटरमीडिएट के 26904 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की सूची तैयार कर उसे परिषद की बेवसाइट पर फीड करने का कार्य किया जा रहा है। इधर परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थापकों की तैनाती को लेकर सूची फाइनल कर दी गई है। जिसमे परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। जबकि अतिरिक्त केंद्रों व्यवस्थापकों की तैनाती अन्य विद्यालयों से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस संदीप चौधरी ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती कर दी गई है। जल्द ही कक्ष निरीक्षक, सचल दल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें