फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संठी के व्यापारी की जगन्नाथ पुरी में मौत

Thu, 19 Sep 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीर्थ यात्रा पर गए थे, दिल का दौरा पड़ना बता रहे परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। उड़ीसा प्रांत के जगन्नाथ पुरी में तीर्थ यात्रा पर गए क्षेत्र के संठी गांव निवासी व्यापारी की मंगलवार की रात मौत हो गई। व्यापारी की मौत की सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया है।
विज्ञापन

संठी गांव निवासी 56 वर्षीय गणेश कसौधन भाई रमेश और भतीजे करण के साथ पांच सितंबर को 20 दिन के लिए तीर्थ यात्रा पर निकले थे। मृतक के भाई रमेश ने बताया कि मंगलवार को रात में भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने के बाद भोजन करके सभी लोग सोए थे। अचानक भाई गणेश के पेट में गैस बना और सीने में दर्द होने लगा। इसकी जानकारी हुई तो उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। रमेश का कहना है कि भाई के शव को एंबुलेंस के जरिए घर लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें