फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले से बीमार था संतबली, झगड़ा देखने गया वहां मौत हो गई : संजय

Sun, 22 Jun 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 अमरडोभा गांव में निषाद परिवारों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद
विज्ञापन
बिसौंवा/मेंहदावल। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तथा निषाद पार्टी के प्रमुख डॉ संजय निषाद मेंहदावल क्षेत्र के अमरडोभा गांव में पहुंचे। वहां पर उन्होंने कहा कि संतबली पहले से ही बीमार था। वह झगड़ा देखने गया था। भगदड़ में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में जितने भी निषाद परिवार के लोगों पर केस दर्ज हुआ है, सभी की जमानत कराउंगा, निर्दोषों को जेल नहीं जाने दूंगा। सभी घायलों का इलाज भी कराउंगा।
यह बातें अपने दोनों बेटों चौरी चौरा के विधायक श्रवण निषाद तथा संतकबीरनगर के पूर्व सांसद प्रवीण निषाद के साथ रविवार को अमरडोभा गांव में पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहीं। उन्होंने संतकबीरनगर के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद पर निषाद समाज के लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

डॉ. संजय ने प्रशासन को निर्देशित किया कि जो लोग भी असलहा लहराने व फायरिंग करने के आरोपित हैं, उन्हें तत्काल जेल भेजा जाए।
डॉ. संजय निषाद ने कहा कि कुछ लोग केवल वोट के लिए जाति की दुहाई देते हैं, लेकिन निषाद समाज से उनका कोई लेना देना नहीं है। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें